युक्रेन से भारत आई लड़की का पंजाब के लड़के पर आया दिल, ऐसे की शादी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Jul, 2020 11:50 PM

girl from ukraine married with boy from punjab

प्यार एक खुबसूरत एहसास है, जो समय के साथ-साथ बढ़ता जाता है और इसे सिर्फ महसूस ही किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही जालंधर से.......

जालंधर: प्यार एक खुबसूरत एहसास है, जो समय के साथ-साथ बढ़ता जाता है और इसे सिर्फ महसूस ही किया जा सकता है। कुछ ऐसा ही जालंधर से करीब 5 हजार किलोमीटर दूर युक्रेन के ओडेसा शहर की 26 वर्षीय लिजा के साथ हुआ, जो डांस सीखने भारत पहुंची और जालंधर के लड़के को दिल दे बैठी।

PunjabKesari

दरअसल लिजा को भारतीय सभ्यता और संस्कृति के साथ बहुत लगाव है, जिसके चलते वह पिछले साल भारतीय नृत्य सीखने दिल्ली आई। 24 फरवरी 2019 को दिल्ली में नृत्य प्रोग्राम दौरान लिजा की मुलाकात डांसिंग में करियर बना रहे बैंकिंग गली, जालंधर निवासी आफताब खान के साथ हुई। लिजा को आफताब का नृत्य बेहद पसंद आया। नृत्य के दौरान दोनों को कब प्यार हो गया इसका पता ही नहीं चला। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों की शादी अप्रैल में होनी थी लेकिन लॉकडाउन के कारण नहीं हो सकी। दोनों ने शादी की मान्यता के लिए ए.डी.सी. जसवीर सिंह को कोर्ट में अर्जी दी। शुक्रवार को ए.डी.सी. ने सभी प्रक्रियाएं पुरी करने के बाद उन्हें पति-पत्नी के रूप में रहने का अधिकार दिया।

PunjabKesari

कोर्ट मैरिज दौरान दोस्त रही मौजूद
जिक्रयोग है कि पहले दोनों की शादी अप्रैल में होनी थी। लिजा के माता-पिता भी भारत आ गए थे लेकिन लॉकडाउन के कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी। फिर लिजा के माता-पिता युक्रेन चले गए लेकिन उनकी दोस्त नीनेन यहीं रुकी रही। स्पैशल कोर्ट मैरिज दौरान नीनेन भी ए.डी.सी. दफ्तर में मौजूद रही। उन्होंने बताया कि इस शादी से लिजा का माता-पिता काफी खुश हैं। वहीं आफताब का कहना है कि इस शादी से वह दोनों और उसके माता-पिता भी बेहद खुश हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!