खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत बुड्ढा 5 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By Mohit,Updated: 27 Jan, 2020 07:57 PM

gangster sukhpreet budha police remand

गांव कुस्सा के खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को 5 दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने पर..........

निहाल सिंह वाला/बिलासपुर (बावा): गांव कुस्सा के खतरनाक गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा को 5 दिन के पुलिस रिमांड खत्म होने पर दोबारा सख्त सुरक्षा प्रबंधों में आज पुलिस द्वारा डी.एस.पी. मनजीत सिंह की अगुवाई में निहाल सिंह वाला की माननीय जज अमनदीप कौर की अदालत में पेश किया गया।

पुलिस ने माननीय जज अमनदीप कौर को बताया कि सुखप्रीत सिंह बुड्ढा से निहाल सिंह वाला में दर्ज मुकद्दमा नंबर-194/17 अधीन धारा 307 के संबंध में पूछताछ करनी है, जिसके लिए पुलिस ने 8 दिनों की पुलिस रिमांड की मांग की। सुखप्रीत बुड्ढा की ओर से पेश वकील गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने रिमांड का विरोध किया, लेकिन जज अमनदीप कौर द्वारा सुखप्रीत बुड्ढा को 5 दिन के लिए दोबारा पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

नगर पंचायत निहाल सिंह वाला के अध्यक्ष इंद्रजीत जौली गर्ग की गाड़ी जलाने के मामले में सुखप्रीत बुड्ढा पर दर्ज मुकद्दमा नंबर-30/18 में उसने आज खुद अदालत में सरैंडर किया। इस मौके पर डी.एस.पी. निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह ने बताया कि सुखप्रीत बुड्ढा पर थाना निहाल सिंह वाला में 4 तथा बधनीकलां में 2 मुकद्दमे दर्ज हैं, जिसके तहत उससे गंभीरता से पूछताछ की जा रही है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!