लड़की से चलती कार में गैंगरेप, युवकों ने बुलाया था B'day पार्टी के बहाने

Edited By Vatika,Updated: 23 Oct, 2020 04:33 PM

gang rape in ludhiana

देश-भर में हो रही बलात्कार की घटनाओं में अब पंजाब का नाम भी शुमार हो गया है।

लुधियानाः देश-भर में हो रही बलात्कार की घटनाओं में अब पंजाब का नाम भी शुमार हो गया है। गत गुरुवार की रात शहर में एक कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता लुधियाना के निजी होटल में काम करती थी, जहां दोनों आरोपी भी उसके साथ  काम करते थे। पीड़िता ने बताया कि दोनों युवकों ने जन्मदिन की पार्टी के बहाने उसे बुलाया था। बुधवार रात करीब 9 बजे वह शराब ठेके पर पहुंचे, जहां तीनों ने शराब पी। करीब 11 बजे उसके दोस्त कार से घर छोड़ने जा रहे थे, जहां रास्ते में चलती कार में गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद सुबह करीब 3 बजे आरोपी उसे अहाते के बाहर फैंककर भाग गए।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर  उन्हें 6-7 घंटे के भीतर ही राऊंडअप कर लिया। आरोपियों की पहचान प्रशांत शुक्ला निवासी न्यू राजगुरु नगर और बीआरएस नगर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक दिन का रिमांड लिया गया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!