दोस्ती, प्यार और फिर धोखा, LLB कर रही लड़की ने जो किया जान उड़ेंगे होश

Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2024 06:37 PM

friendship love and then betrayal

बीएलएलबी कर रही लड़की की सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती हो गई जिसके बाद उसने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया।

होशियारपुर : बीएलएलबी कर रही लड़की की सोशल मीडिया पर एक लड़के से दोस्ती हो गई जिसके बाद उसने हैरान कर देने वाला कदम उठा लिया। यहां के गांव सलेमपुर की एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के कारण खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी मुताबिक पीड़ित प्रेमिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की होशियारपुर के एक निजी कॉलेज में बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। जहर खाने के बाद उसे इलाज के लिए होशियारपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना मेहटियाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों पर आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई, जो बाद में प्यार में बदल गई।

CM Mann ने सभी जिलों के DC को जारी किए सख्त निर्देश, लोगों को मिलेगी राहत

गांव सलेमपुर निवासी खुशविंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन मुनीशा (21) बीएएलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती अमन कुमार निवासी गडोली जिला यमुनानगर (हरियाणा) से हो गई। दोनों एक दूसरे से बातें करते थे। इसकी जानकारी उन्हें अप्रैल 2024 में हुई। मुनीषा अमन से शादी करना चाहती थी। जब उसने शादी की बात की तो उसने कहा कि उसकी और तुम्हारी जाति मेल नहीं खाती।

शादी से इनकार करने पर बहन मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बहन कॉलेज से लौटी तो उसे उल्टी होने लगी। पूछने पर उसने बताया कि अमन से दुखी होकर उसने जहर निगल लिया है। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एएसआई संजीव कुमार ने बताया कि खुशविंदर सिंह के बयानों पर आरोपी अमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!