Decent दिखने वाले ये पति-पत्नी निकले ठग, ऐसे ले उड़े ज्वैलर का सोना

Edited By Vatika,Updated: 15 Nov, 2019 03:39 PM

fraud couple

फेरूमान रोड पर एक सुनार की दुकान से नौसरबाज दंपति नकली ब्रैसलेट देकर दो सोने की चैनें ले उड़ा। आरोपियों ने इससे पहले गाजियाबाद में भी एक ज्यूलरी शोरूम में ठगी की थी।

रईया (हरजीप्रीत) : फेरूमान रोड पर एक सुनार की दुकान से नौसरबाज दंपति नकली ब्रैसलेट देकर दो सोने की चैनें ले उड़ा। आरोपियों ने इससे पहले गाजियाबाद में भी एक ज्यूलरी शोरूम में ठगी की थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित चंदन लूथरा ने बताया कि उसकी दुकान पर महंगी कार से 40-45 साल के पति-पत्नी आए। पुरुष ने बताया कि उसकी पत्नी की लुधियाना से यहां बदली हुई है और यहां ग्रीन एवेन्यू में कोठी ली है। उनके कहने पर चंदन सोने की दो चैनें करीब 60 हजार रुपए की उन्हें दिखाईं। तभी उन्होंने चंदन को एक ब्रैसलेट देकर उसका वजन करवा कीमत बताने को तो उसने बता दी। इसी दौरान उन्होंने ब्रैसलेट देकर दोनों चैनें अपने घरवालों को दिखाने की बात कही, फिर वे चले गए।

जब देर तक वे नहीं लौटे तो चंदन ब्रैसलेट चैक किया तो वह नकली निकला। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी कई जगह ठगी कर चुके हैं। आरोपी पहले एक प्रापर्टी डीलर से प्लाट खरीदने के बहाने इलाके की कालोनियों के नाम पता करके आए थे। 12 नवम्बर को भी इसी तर्ज पर उन्होंने गाजियाबाद में वारदात की थी, वहां के एक अखबार खबर छपी थी, जिसके अनुसार आरोपियों ने गाजियाबाद स्थित पंचशील मार्कीट में एक ज्यूलरी शोरूम में भी नकली ब्रैसलेट देकर सोने की चैनें ले गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!