पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का निधन

Edited By Vaneet,Updated: 06 Sep, 2019 02:10 PM

former mp sukhdev singh libra died

अकाली दल के नेता पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया...

खन्ना(बिपन): अकाली दल के नेता पूर्व सांसद सुखदेव सिंह लिबड़ा का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। लिबड़ा ने सुबह 4 बजे खन्ना के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी आखरी सांस ली। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। वह 87 साल के थे। लिबरा मौजूदा समय में लुधियाना जिले में खन्ना के पास लिबड़ा गांव में रहते थे और वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष गुरुचरण सिंह तोहरा के करीबी थे। 

लिबड़ा 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य थे। वह 1985 में पंजाब विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। लिबरा 1998-2004 के बीच राज्यसभा के सदस्य रहे। उन्होंने लोकसभा में फतेहगढ़ साहिब और रोपड़ सीट का प्रतिनिधित्व किया। शुरू में लिबड़ा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) सदस्य के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!