Punjab में पूर्व सांसद का निधन, भाजपा में दौड़ी शोक की लहर

Edited By Kamini,Updated: 04 Jul, 2024 06:16 PM

former mp dies in punjab

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार, पंजाब से भाजपा की पूर्व राज्यसभा सदस्य का निधन हो गया है।

पंजाब डेस्क : फरीदकोट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को गहरा सदमा लगा है। जानकारी के अनुसार, पंजाब से भाजपा की पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर पंजगराईं का आज उनके गांव पंजगराईं में निधन हो गया। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी फरीदकोट के उपाध्यक्ष एवं मार्केट कमेटी जैतो के पूर्व चेयरमैन शाम लाल गोयल ने दी। 88 वर्षीय गुरचरण कौर ने आज  दोपहर पंजगराईं स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली है। गुरचरण कौर जून 2001 से जुलाई 2004 तक पंजगराईं से राज्यसभा सदस्य रहीं। वह पेशे से अध्यापिका थी और 1994 में सेवामुक्ति के बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर ली।

PunjabKesari

पूर्व राज्यसभा सदस्य गुरचरण कौर पंजगराईं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, पंजाब भाजपा की महासचिव और हिमाचल प्रदेश भाजपा की प्रभारी सहित पार्टी में कई उच्च पदों पर रहीं। उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को सुबह 11 बजे गांव पंजगराईं में किया जाएगा क्योंकि उनके बेटे विदेश में रहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!