मोहाली के थाने में पेश हुए पूर्व DGP सैनी, मुल्तानी केस में हुई पूछताछ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Sep, 2020 01:45 PM

former dgp saini appeared in mohali police station

उल्लेखनीय है कि गत 15 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट में से अस्थायी जमानत मिलने के बावजूद पूर्व डी.जी.पी. पुलिस जांच में शामिल होने से............

मोहाली(प्रदीप): बहुचर्चित मुल्तानी केस में पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सिंह सैनी आखिरकार मोहाली के मटौर थाने में पेश हुए। मुल्तानी कत्ल और अगवा मामले में विशेष जांच टीम द्वारा उन्हें थाना मटौर में पेश होने के लिए कहा गया था और बीते दिनों जांच में शामिल होने के लिए उन्हें दूसरा नोटिस जारी किया गया था। पूर्व डी.जी.पी. अपने वकीलों और सुरक्षा दस्ते के साथ सुबह 11 बजे थाने पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि गत 15 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट में से अस्थायी जमानत मिलने के बावजूद पूर्व डी.जी.पी. पुलिस जांच में शामिल होने से टालमटोल कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि सैनी की गिरफ्तारी पर अस्थायी रोक लगाते समय उसे पुलिस जांच में सहयोग देने के लिए कहा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!