कांग्रेस ने चुनाव प्रचार कमेटी का किया गठन, इन्हें मिली चेयरमैन की जिम्मेदारी

Edited By Kalash,Updated: 15 May, 2024 04:23 PM

formation of election campaign committee by congress

पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रचार कमेटी का गठन किया गया है, जिसका चेयरमैन पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह को लगाया गया है।

चंडीगढ़ : पंजाब लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रचार कमेटी का गठन किया गया है, जिसका चेयरमैन पूर्व विधानसभा स्पीकर राणा के.पी. सिंह को लगाया गया है। कमेटी में 35 सदस्यों को जगह दी गई है। सुखविंदर सिंह डैनी को सह-अध्यक्ष, हरदयाल कंबोज को सह-अध्यक्ष, पवन आदिया को सीनियर मीत प्रधान और खडूर साहिब से पूर्व सांसद जसबीर सिंह डिंपा को कन्वीनर बनाया गया है। कमेटी के सदस्यों में पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, कुलजीत सिंह नागरा, संगत सिंह गिलजियां, राणा गुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह सरकारिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी, अरुणा चौधरी, मनजीत सिंह सहित पूर्व पी.सी.सी.सी प्रधान कमेटी के मैंबर बनाए गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों को सूची में शामिल किया गया है।  

पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के सभी पूर्व प्रधानों, सी.डब्ल्यू.सी. के सारे पूर्व सदस्यों, स्थायी व विशेष सदस्यों को भी प्रचार कमेटी में शामिल किया है। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस प्रधान, सी.एस.पी. नेता, कार्यकारी प्रदेश कांग्रेस प्रधान, प्रदेश कांग्रेस फ्रंट संगठनों के प्रमुख, चेयरमैन पी.सी.सी.सी. ओबीसी विंग को भी कमेटा में शामिल किया गया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!