पंजाब विधान सभा चुनावः CM चन्नी व सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ पर्चा दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 19 Feb, 2022 11:26 AM

form filed against cm channi and sidhu musewala

मानसा के एस.डी.एम. हरजिंदर सिंह जस्सल द्वारा की गई पुष्टि दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी व सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ एक अहम खबर सामने आ रही है कि सी.एम. चन्नी व सिद्धू मूसेवाला पर...

मानसाः मानसा के एस.डी.एम. हरजिंदर सिंह जस्सल द्वारा की गई पुष्टि दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी व सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ एक अहम खबर सामने आ रही है कि सी.एम. चन्नी व सिद्धू मूसेवाला पर पर्चा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि सी.एम. चन्नी शुभदीप सिद्धू मूसेवाला के पक्ष मानसा में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसके चलते उन्होंने 6 बजे के बाद यह प्रचार जारी रखा। चुनाव आयोग द्वारा 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसी दौरान उन्होंने 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार कर चुनाव आयोग के आदेश का उल्लंघन किया जिसके चलते उन पर चुनाव संहिता उल्लंघन करने का पर्चा दर्ज कर लिया गया है। 

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर 'पेड हालीडे' को लेकर नोटीफिकेशन जारी

जानकारी अनुसार इस उल्लंघन के चलते 'आप' के उम्मीदवार डा. विजय सिंगल द्वारा शिकायत की गई और मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. हरजिंदर सिंह ने इस बारे जानकारी हासिल की। उनके द्वारा जांच में यह पाया गया कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी सी.एम. चन्नी व सिद्धू मूसेवाला द्वारा चुनाव प्रचार किया गया है। इस उल्लंघना के चलते मानसा के एस.एस.पी. ने सिद्धू मूसेवाला व सी.एम. चन्नी पर पर्चा दर्ज कर लिया है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!