विदेशी युवती से मोहाली में दरिंदगी की हदें पार, पूरा मामला पढ़ कांप उठेगी रूह

Edited By Kalash,Updated: 16 Aug, 2026 11:56 AM

foreigner women mohali gangrape case

विदेशी युवती से मोहाली में गैंगरेप का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : विदेशी युवती से मोहाली में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में लाइबेरिया के तीन युवकों द्वारा युगांडा से आई 26 वर्ष की युवती से दोस्ती की गई। इसके बाद उन्होंने नशीला पदार्थ देकर लड़की से मोहाली में गैंगरेप किया और यहां तक की उससे देह व्यापार करवाया। पीड़ित युवती का आरोप है कि उसे पीटा गया और मोमबत्ती का गर्म मोम उसके शरीर पर डाला गया। उसके विरोध करने पर युवकों द्वारा उसके हाथ-पैर बांध दिए गए और उसे किसी अन्य जगह ले गए। 

पीड़िता का कहना है कि उसने भागने की भी कोशिश की थी पर उसे एक आरोपी ने पकड़ लिया और मारपीट की। इसके बाद मई महीने में युवक उसे सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फैंक कर फरार हो गए। लोगों द्वारा युवती को पुलिस थाने ले जाया गया पर उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया था। इसके बाद लड़की को पुलिस की मदद से एक लुधियाना की सोसायटी में भेजा गया। इसके बाद मामले की गहराई से जांच की गई युवती का मेडिकल करवाया गया। इसके बाद गैंगरेप की पुष्टि हुई और आरोपियों को काबू किया गया। इस मामले में की जांच के दौरान कई खुलासे हुए और पुलिस द्वारा जांच जारी है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!