खालसाई शान के साथ हुआ पहले सिख फुटबॉल कप का आगाज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 31 Jan, 2020 02:41 PM

first sikh football cup tournament in amritsar

खिलाड़ी अपनी मूल पहचान कायम रखें और सिख स्वरूप को विदेशों तक प्रफुल्लित करें: ज्ञानी रघुबीर सिंह

अमृतसर(स.ह.): खालसा फुटबाल क्लब (खालसा एफ.सी.) और ग्लोबल सिख स्पोर्ट्स फैडरेशन द्वारा पंजाब भर में आरंभ किए गए पहले सिख फुटबाल कप का आगाज आज यहां खालसा कॉलेज अमृतसर में तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने किया। इस अवसर पर उनके साथ तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी केवल सिंह, संत कपूर सिंह सनेरां वाले, श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारे, खालसा एफ.सी. के प्रधान हरजीत सिंह गरेवाल, अतिरिक्त सैशन जज जालंधर हीरा सिंह गिल और क्लब के आहुदेदार भी उपस्थित थे।

इस मौके पर बोलते हुए सिंह साहिब ज्ञानी रघुबीर सिंह ने कहा कि यह सिख कौम के लिए गर्व वाली बात है कि खालसा क्लब द्वारा फुटबाल खिलाड़ियों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपनी मूल पहचान कायम रखें और सिख स्वरूप को विदेशों तक प्रफुल्लित करें। इस मौके पर खालसा एफ.सी. के प्रधान हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अगले साल लड़कियों के भी फुटबॉल टूर्नामैंट होंगे और चंडीगढ़ में पंजाब की तर्ज पर अलग सिख फुटबॉल कप करवाया जाएगा। 

इस अवसर पर सिंह साहिब ज्ञानी केवल सिंह और खालसा एफ.सी. के सीनियर उप प्रधान बलविन्दर सिंह जौड़ासिंघा ने भी अपने विचार पेश किए। स्टेज का संचालन प्रिंसीपल बलविन्दर सिंह ने किया। क्लब के सचिव जनरल डा. प्रीतम सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर गुरु राम दास पब्लिक स्कूल, अमृतसर के बच्चों ने शब्दगायन किया और फुटबॉल टीमों ने मार्च-पास्ट में हिस्सा लिया। aइस अवसर पर प्रिंसीपल महल सिंह, प्रिंसीपल इन्दरजीत सिंह गोगोआनी, श्री हरचरन सिंह ओलम्पिअन, हरिन्दर सिंह मल्ली, हरजीत सिंह खालसा माझा जोन को-ऑर्डीनेटर, गुरबंस सिंह, डा. सुखदेव सिंह डायरैक्टर स्पोर्ट्स गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, एक्सियन गुरबख्शीश सिंह गिल आदि उपस्थित थे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!