चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर चलाई 5 गोलियां, बाल-बाल बचीं

Edited By Vatika,Updated: 15 Feb, 2021 11:00 AM

firing on congress president

चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन पर उनके घर के बाहर ही फायरिंग की गई।

चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे पर रविवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। उन पर उनके घर के बाहर ही फायरिंग की गई। हालांकि इस दौरान दीपा दुबे और परिवार के अन्य लोगों को किसी तरह का नुक्सान नहीं पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। चंडीगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे सैक्टर-15 में रहती हैं। बताया जाता है कि रात करीब साढ़े बारह बजे वह अपने घर आए कुछ मेहमानों को छोडऩे घर के बाहर आईं तो अचानक सामने पार्क में घात लगाए बैठे हमलावरों ने दीपा दुबे को निशाना बनाते हुए उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक पांच फायर किए लेकिन हमलावरों का निशाना सटीक नहीं लग पाया व दीपा दुबे, उनके साथ खड़े अन्य लोग व परिजन बाल-बाल बच गए। 

PunjabKesari

पुलिस को मौके से मिले दो खोल
शोर मचाए जाने पर हमलावर अंधेरा का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर तुरंत कई पुलिस अधिकारी और इलाका पुलिस दीपा दुबे के घर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। रात डेढ़ बजे तक पुलिस को मौके से गोलियों के 2 खोल मिल गए थे। मामले की जांच जारी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!