शर्मनाक घटना: विधवा बहू पर रखता था गंदी नजर....आधी रात चाचा ससुर कर गया कांड

Edited By Kamini,Updated: 19 Dec, 2024 03:34 PM

firing in moga

जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला का चाचा ससुर उस ऊपर गंदी नजर रखता था।

मोगा : जिले से एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। गांव हिमतपुरा की रहने वाली विधवा महिला के चाचा ससुर ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के घर में की फायरिंग कर दी और इस दौरान गाली गलौच भी की गई। मिली जानकारी के अनुसार, महिला के पति और बेटे की मौत चुकी है। बताया जा रहा है कि, महिला का चाचा ससुर उस ऊपर गंदी नजर रखता था।  

पीड़ित महिला ने 112 नंबर पर शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वही जानकारी देते हुए पीड़ित महिला मनदीप कौर ने कहा के उसके पति की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह और उसका बेटा अकेले रहते थे। 9 महीने पहले उसके बेटे की भी मौत हो गई अब वह घर में अकेली रहती है।

महिला ने बताया कि उसके साथ वाले मकान में उसका चाचा ससुर बलबीर सिंह रहता है, जोकि उस पर बुरी नजर रखता था। गत देर रात बलबीर सिंह और उसका साथी कर्मजीत सिंह घर के बाहर आए और फायरिंग करते हुए गाली गलौच करने लगे। इस पर महिला ने तुरन्त सरपंच को कॉल किया, जिस पर सरपंच ने आने से मना कर दिया। फिर महिला ने 112 नंबर पर कॉल की, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं जानकारी देते हुए थाना मुखी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी के गांव हिमतपुरा की रहने वाली मनदीप कौर जिसके पति की मौत हो चुकी है उसके चाचा ससुर बलबीर सिंह उसे परेशान कर रहा था। देर रात बलबीर सिंह ने आपने साथी के साथ मिलकर मनदीप कौर के घर के बाहर फायर किए और गाली गलौच किए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!