Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2024 10:01 AM
इसी बीच जब पुलिस टीम ने वहां छापा मारा तो आरोपी वहां से भागने लगे,
लुधियाना (ऋषि): लुधियाना के हैबोवाल में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग 1 बजे चुहरपुर रोड़ पर एक गैंगस्टर को पकड़ने गई पुलिस पर गैंगस्टर और उसके साथी ने फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस तो बाल-बाल बच गई। जबकि गैंगस्टर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया।
वहीं पुलिस ने सिविल अस्पताल को भी पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। वहीं आरोपी की पहचान देगा के रुप में हुई है, जिसे पुलिस पकडऩे गई थी,जब पुलिस उसके पास पहुंची तो उन्होनें अवैध हथियार निकाल लिए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।