Punjab के 2 प्रोफेसरों ने रचा इतिहास, हासिल किया यह बड़ा मुकाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Sep, 2024 07:03 PM

2 professors from punjab created history

गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जी.एन.डी.ई.सी.), गिल पार्क ने रिसर्च और नवाचार के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। कॉलेज के 2 प्रोफेसरों ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में...

लुधियाना (विक्की) : गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज (जी.एन.डी.ई.सी.), गिल पार्क ने रिसर्च और नवाचार के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल किया है। कॉलेज के 2 प्रोफेसरों ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा प्रकाशित दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। मैकेनिकल और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डा. रमन कुमार सहगल को लगातार तीसरे वर्ष (2022, 2023, 2024) यह सम्मान मिला है, जबकि कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की प्रोफेसर डा. सीता रानी को 2024 के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है। दोनों प्रोफेसरों ने अपने अनुसंधान और नवाचार के प्रति समर्पण से न केवल अपने संस्थान का बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

जीएनडीईसी के प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने कहा, "यह उपलब्धि हमारे छात्रों, फैेल्टी सदस्यों और शोधकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। यह हमारे कॉलेज के मजबूत अनुसंधान और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को भी दर्शाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!