कलयुगी पिता ने पार की बेशर्मी की हदें, नाबालिग बेटी से की घिनौनी हरकत

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2024 03:51 PM

father rape with minor daughter

यहां स्थानीय शहर में कलयुगी पिता द्वारा अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है।

रामपुरा फूल : यहां स्थानीय शहर में कलयुगी पिता द्वारा अपनी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग लड़की की शिकायत पर थाना सिटी रामपुरा की पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सिटी रामपुरा को दी शिकायत में पीड़िता 14 वर्षीय नाबालिग लड़की निवासी रामपुरा फूल ने बताया कि वह शहर के एक स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा है।  

उनके पिता का कोई कारोबार नहीं है, वह ज्यादातर घर ही रहता है जबकि उसकी मां लोगों के घरों में सफाई का काम करती है और सुबह 9 बजे काम पर चली जाती है। उसकी मां के काम पर जाने के बाद उसका पिता उसके छोटे भाई को किसी न किसी काम के बहाने घर से बाहर भेज देता है। भाई के जाने के बाद पिता पिछले एक माह से उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था। पीड़िता ने बताया कि करीब 15-20 दिन पहले उसके पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ 2 बार उसका शारीरिक शोषण किया।  

इसी बीच उसके पिता ने उसे इस बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान पर उसकी मां की मौजूदगी में दर्ज कर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी के प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि मामले में नामजद किए गए उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!