Edited By Paras Sanotra,Updated: 22 Aug, 2023 05:47 PM
परिवार ने किश्तें नहीं चुकाईं तो फाइनेंस कंपनी ने इस मज़दूर परिवार का घर कुर्क करवा लिया।
भवानीगढ़ (कांसल): भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक उपाध्यक्ष हरजीत सिंह महिला चौंक के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में एकत्र हुए किसानों द्वारा स्थानीय शहर के अजीत नगर में एक मज़दूर के घर पर वॉरंट कब्जा लेने के लिए आई फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों और पुलिस की टीम का कड़ा विरोध करने के कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के नेताओं ने कहा कि कड़ी मेहनत से अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले अजीत नगर निवासी रूप सिंह के पुत्र धर्म सिंह ने 2015 में किसी ज़रूरी कार्य के लिए एक फाइनेंस कंपनी से 9 लाख रुपए का ऋण लिया था जो अब ब्याज समेत फाइनेंस कंपनी द्वारा लगभग 32 लाख रुपए बना दिया गया है। जिसमें से लगभग 10 लाख रुपए धर्म सिंह ने फाइनेंस कंपनी को लौटा भी दिए थे।
इसके बाद किसी मजबूरी के चलते परिवार ने किश्तें नहीं चुकाईं तो फाइनेंस कंपनी ने इस मज़दूर परिवार का घर कुर्क करवा लिया। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ फाइनेंस कंपनी के अधिकारी आज वॉरंट कब्जा लेने पहुंचे। जिसे संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वापिस कर दिया और संगठन के नेताओं ने कहा कि अब भी परिवार बैठ कर सही कर्ज़ चुकाने के लिए तैयार है लेकिन इस मामले में फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों द्वारा कथित रूप से सही ढंग से बातचीत नहीं की गई। जिसके चलते इस संबंध में संगठन ने इस प्रक्रिया का विरोध किया और नारे भी लगाए तो यह टीम वॉरंट कब्जा लिए बिना ही बैरंग लौट गई। इस मौके पर ब्लॉक नेता जसवीर सिंह गगड़पुर, बलविंदर सिंह घनौड़, रघवीर सिंह घराचों व गुरचेत सिंह भट्टीवाल सहित ग्रामीण इकाइयों से बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here