Edited By Kamini,Updated: 06 Oct, 2022 03:25 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में किसानों से मीटिंग की है।
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में किसानों से मीटिंग की है। इस दौरान सी.एम. मान ने किसानों की कई मांगे सुनी और पूरी करने का भरोसा दिलाया। मीटिंग के बाद किसानों ने प्रेस कॉन्फ्रैंस की और बताया कि उन्होंने सी.एम. के आगे कौन-कौन सी मांग रखी। किसानों ने बताया कि पराली को लेकर मांग की गई है, अगर ऐसा कहा जाए कि किसान बिल्कुल भी पराली न जलाए तो ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने सरकार से पराली के लिए 6 हजार प्रति एकड़ की मांग की है।
पंजाब सरकार ने भरोसा दिलाया है कि धान की फसल का दाना-दाना खरीदा जाएगा। इसके अलावा 5 नवम्बर को चीनी मिलों को चालू करने का वादा किया है। किसानों ने सी.एम. के सामने यह भी मांग रखी कि राज्य में पंजाबियों को ही नौकरी मिलनी चाहिए। बाहर से आने वाले को बाद में रखा जाए। इस पर सी.एम. मान ने भरोसा दिलाया कि 80 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों को ही मिलेगी, इसके लिए 10वीं में पंजाबी पास होनी चाहिए। नौकरी के लिए लिखित टेस्ट लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here