धोखाधड़ी के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान, दी ये चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 11 Mar, 2025 05:31 PM

farmers gave this warning

बलदेव सिंह ने बताया कि इसके बाद आढ़ती के साथ उनका लेन-देन बंद हो गया।

भवानीगढ़ (कांसल) : भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ब्लॉक भवानीगढ़ इकाई ने ब्लॉक नेता कर्म चंद पंन्नवां के नेतृत्व में स्थानीय शहर के बसंत नगर में गरीब किसान बलदेव सिंह के घर की कुर्की के आदेशों के विरोध में उसके घर के समक्ष धरना दिया।

इस अवसर पर ब्लाक नेता कर्म चंद पन्नवा, शहरी इकाई अध्यक्ष हरदेव सिंह भवानीगढ़ व हरप्रीत सिंह बालद ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बलदेव सिंह ने एक आढ़ती से ब्याज पर कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसके बदले में किसान ने सूरजमुखी की फसल आढ़ती को बेची थी। बलदेव सिंह के अनुसार फसल बेचने के बाद आढ़ती की उसकी तरफ  20 हजार रुपए की राशि शेष रह गई थी और आढ़ती ने इस राशि की गारंटी के तौर पर बलदेव सिंह से खाली चेक लिए थे। बलदेव सिंह ने बताया कि इसके बाद आढ़ती के साथ उनका लेन-देन बंद हो गया।

आढ़ती ने कथित तौर पर 20 हजार रुपये की जगह खाली चेक पर 4.12 लाख रुपये की राशि भरकर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। इस केस के फैसले में कोर्ट ने आढ़ती के पक्ष में फैसला सुनाया और उसके घर की कुर्की का आदेश जारी किया। किसान नेताओं ने बताया कि जब उन्होंने आज कुर्की का आदेश लेकर आए अधिकारियों से बात की तो अधिकारियों ने बताया कि अगली बार किसान के घर की कुर्की के लिए अधिक बल का प्रयोग किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां किसी भी कीमत पर किसी भी किसान के घर की छत नहीं छीनने देगी और नेताओं ने नारेबाजी कर दोपहर बाद धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर हरमन सिंह नंबरदार पार्षद, गमदूर सिंह दयालपुरा, धर्म सिंह, करनैल सिंह, इंद्रजीत सिंह माही, अवतार सिंह ग्रेवाल व बरिंदर सिंह भवानीगढ़ सहित अन्य किसान नेता उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!