खतरे के निशान से ऊपर बह रहा घग्गर दरिया, लोगों के लिए जारी हुई चेतावनी

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2025 12:10 PM

ghaggar river flowing above the danger mark

खनौरी सैफन पर 'घग्गर' दरिया खतरे के निशान से दो फीट ऊपर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे खनौरी 749.8 फीट 13,750 क्यूसेक पर पहुंच गया था।

खनौरी/पातड़ां (सुखदीप सिंह मान) : खनौरी सैफन पर 'घग्गर' दरिया खतरे के निशान से दो फीट ऊपर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे खनौरी 749.8 फीट 13,750 क्यूसेक पर पहुंच गया था जबकि घग्गर अब खतरे के निशान से लगभग दो फीट ऊपर पहुंच गया है। इस समय घग्गर नदी की स्थिति खतरे में है, जिससे लगता है कि कभी भी कुछ भी हो सकता है।

ताजा हालात को देखते हुए घग्गर के आस-पास के गांवों को बेहद सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, इसके बावजूद लोगों को घग्गर के पास जाने से परहेज करने को कहा गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!