चिलचिलाती गर्मी से लोगों को मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

Edited By Kalash,Updated: 24 Aug, 2025 05:49 PM

relief from the scorching heat

करीब डेढ़ महीने से बारिश न होने के कारण स्थानीय इलाका भीषण गर्मी से जूझ रहा था और लोग चिलचिलाती धूप के कारण घरों में दुबके हुए थे।

तपा मंडी (गर्ग,शाम): करीब डेढ़ महीने से बारिश न होने के कारण स्थानीय इलाका भीषण गर्मी से जूझ रहा था और लोग चिलचिलाती धूप के कारण घरों में दुबके हुए थे। आज दोपहर हुई आधे घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। 

इस बारिश के कारण अनाज मंडी, सदर बाजार, स्कूल रोड, नामदेव मार्ग, बाजीगर बस्ती आदि निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बारिश से आम लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है और किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वहीं बच्चों ने भी इस बारिश का भरपूर आनंद लिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!