Edited By Urmila,Updated: 18 Aug, 2023 02:34 PM

सी.एम. मान के साथ किसानों की बैठक खत्म हो गई है। करीब अढ़ाई घंटा यह बैठक चली है।
पंजाब डेस्क: सी.एम. मान के साथ किसानों की बैठक खत्म हो गई है। करीब अढ़ाई घंटा यह बैठक चली है। इस दौरान किसानों ने सी.एम. के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई। किसान संघर्ष मजदूर कमेटी ने सी.एम. के सामने अपनी मांगें रखी। जिसे लेकर सी.एम. ने भरोसा दिया है कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा।
बता दें कि किसान मजदूर संघर्ष के मुख्य सचिव सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि शहीद परिवारों को नौकरियां, जीरा फैक्टरी बंद करने, फसलों को हुए नुकसान को लेकर व बाढ़ के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें भरोसा दिया कि जीरा फैक्टरी नहीं चलेगी। फसल के हुए नुकसान को लेकर 15000 प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा, नौकरियां भी जल्द दे दी जाएंगी। तेलंगाना सरकार ने पंजाब के शहीदों को मुआवजा दिया था। लेकिन इस समय कुछ किसान मुआवजा से वंचित रह गए थे, उन्हें भी सी.एम. मान ने मुआवजा देने की मांग को मान लिया है। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान ने बताया कि केंद्र सरकार की शर्ते आड़े आ रही हैं। केंद्र सरकार रिलीफ दे तो वह 20,000 देने के लिए तैयार हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here