Edited By Kamini,Updated: 05 Mar, 2025 11:35 AM

पॉलीवुड के मशहूर पंजाबी एक्टर शादी के बंधन में बंध गए हैं।
पंजाब डेस्क : पॉलीवुड के मशहूर पंजाबी एक्टर शादी के बंधन में बंध गए हैं। मशहूर और बड़े विवाद का हिस्सा रहे गुरजिंद मान और माही औलख ने आखिरकार अपने खराब रिश्ते का सुखद अंत कर दिया है और सभी गिले-शिकवे भुलाकर शादी कर ली है।
इस संबंध में अपनी खुशी के आंसू व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘भगवान के आशीर्वाद से मुझे मेरे पति गुरजिंद मान के रूप में मेरे जीवन का प्यार मिल गया है। हालांकि कई लोगों ने हमारे रिश्ते को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन मेरे जीवन और करियर को नष्ट करने की उनकी घिनौनी कोशिशें नाकाम रहीं।’’

पॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री तेजी संधू ने ब्रेकअपके शिकार दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिनके अथक प्रयासों के कारण अब वे जीवन भर के लिए एक हो गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here