Edited By Kamini,Updated: 12 Mar, 2025 03:44 PM

पंजाब के मोगा में पुलिस व शूटर में एनकाउंटर होने की खबर सामने आई है।
मोगा : पंजाब के मोगा में पुलिस व शूटर में एनकाउंटर होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मोगा में पुलिस व एक शार्प शूटर का एनकाउंटर कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह शूटर दविंदर बंबीहा ग्रुप से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान मलकीत सिंह मन्नू के रूप में हुई है, जो पुलिस की गोलीबारी में घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ये लोग मोगा के दोसांझ रोड स्थित एक किराये के मकान में रह रहे हैं। यहां पर एजीटीएफ और सीआईए स्टाफ ने छापा मारा था। जैसे ही पुलिस टीम घर में दाखिल हुई, आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी गोलीबारी की। इस बीच, आरोपी मलकीत सिंह मन्नू गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी इस मकान में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपी मनकील सिंह मन्नू दविंदर बंबीहा ग्रुप का शूटर था। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here