पंजाब में आज शाम 5 बजे खत्म हो जाएगा 'चुनाव प्रचार', 14 फरवरी को मतदान

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Feb, 2021 11:24 AM

election campaign to end at 5 pm in punjab

पंजाब के 8 नगर निगमों, 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार 12 फरवरी को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा।

चंडीगढ़ (शर्मा) : पंजाब के 8 नगर निगमों, 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार 12 फरवरी को शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. का वितरण 13 फरवरी को पोलिंग पार्टियों  को कर दिया जाएगा, जबकि वोटें पडऩे का कार्य 14 फरवरी को प्रात: 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। प्रवक्ता ने कहा कि जो वोटर शाम 4 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे, उनको वोट डालने का मौका दिया जाएगा। वोटों की गिनती 17 फरवरी को प्रात: 9 बजे शुरू होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!