Breaking: कांग्रेस के सीनियर नेता पर ED का सख्त Action, पढ़ें...

Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2025 07:23 PM

ed takes strict action against senior congress leader

वहीं एक बड़े नेता के खिलाफ ED की कार्रवाई भी सामने आई है।

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है, वहीं एक बड़े नेता के खिलाफ ED की कार्रवाई भी सामने आई है। कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आई है। ED ने सुखपाल खैहरा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा पर ड्रग तस्करों से लेन-देन के आरोप में ED ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार ED ने विधायक सुखपाल खैहरा की चंडीगढ़  स्थित कोठी को अटैच कर लिया है जिसकी कीमत 3 करोड़ 82 लाख रुपए बताई जा रही है। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि नशीले पदार्थ तस्करी के एक संदिग्ध मामले में यह कार्रवाई की गई है। इस बीच सुखपाल खैहरा पर ड्रग तस्कर गुरदेव सिंह से सौदा करने का आरोप है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!