पंजाब के इस जिले में जल्द होंगे E-Challan, स्मार्ट कंट्रोल रूम का हुआ उद्घाटन

Edited By Kalash,Updated: 22 Apr, 2025 06:20 PM

e challan in punjab

डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया जो आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले निगरानी उपकरणों और नई तकनीकों से लैस है।

मोगा (कशिश): मोगा में डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया जो आधुनिक तकनीक, उच्च गुणवत्ता वाले निगरानी उपकरणों और नई तकनीकों से लैस है। यह कंट्रोल रूम जिले भर में अपराध रोकने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा बुरे तत्वों को बेनकाब करने में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही ई-चालान भी शुरू कर दिए जाएंगे। 

इस प्रोजेक्ट के तहत जिले में और अधिक कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे अपराध पर कंट्रोल और उसे ट्रेस करने में मदद मिलेगी। डी.जी.पी. गौरव यादव ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस कंट्रोल रूम को आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है और यह पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराधियों को बेनकाब करने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर आई.जी. फिरोजपुर रेंज अश्वनी कपूर (आई.पी.एस.), एस.एस.पी. मोगा अजय गांधी (आईपीएस) और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!