घरेलू कलह के कारण व्यक्ति ने की जहर निगल कर आत्महत्या

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2021 02:59 PM

due to domestic dispute a person committed suicide by swallowing poison

गांव कलेर मांगट में एक व्यक्ति की तरफ से जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार मिला है...

मजीठा (पृथीपाल): गांव कलेर मांगट में एक व्यक्ति की तरफ से जहरीली वस्तु निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का समाचार मिला है। मृतक की पहचान इकबाल सिंह पुत्र सविंदर सिंह (35) निवासी कलेर मांगट के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है। 

मिली जानकारी अनुसार मृतक इकबाल सिंह ने घरेलू कलह से परेशान हो कर कोई जहरीली वस्तु निगल ली। पारिवारिक सदस्यों को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने उसे तुरंत निजी अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। इलाज दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक की लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवा कर उसे वारिसों के हवाले कर दिया है। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!