शराबी का कारनामा, महज 20 रुपए के लिए रेहड़ी वाले का काट डाला ...

Edited By Urmila,Updated: 12 Apr, 2025 03:03 PM

drunkard act

चौड़ी स्थित एक रेहड़ी वाले से एक शराबी ने रुपए मांगे। रेहड़ी वाले ने रुपए देने से इंकार किया तो शराबी ने रेहड़ी वाले का दांतों से कान काट लिया।

लुधियाना (तरुण) : चौड़ी स्थित एक रेहड़ी वाले से एक शराबी ने रुपए मांगे। रेहड़ी वाले ने रुपए देने से इंकार किया तो शराबी ने रेहड़ी वाले का दांतों से कान काट लिया। जिस कारण रेहड़ी वाले के कान का हिस्सा शरीर से अलग हो गया जिसमें रेहड़ी चालक घयल हो गया। पीड़त ने थाना डिवीज नबंर 3 की पुलिस को शिकायत दी।

ताजगंज निवासी रौकी ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर थाने की बैक साइड स्थित चौड़ी सड़क पर वह फ्रूट की रेहड़ी लगाता है। गत रात्रि आरोपी गौरव नशे की हालत में उसकी रेहड़ी पर आया। गौरव से अत्याधिक शराब की गंध आ रही थी जिसने उसके साथ मारपीट करते हुए रुपए की मांग की। उसने रुपए देने से इंकार कर दिया तो गौरव ने बदामशी दिखाते हुए उसका कान काट लिया। जिस कारण उसके कान का नीचला हिस्सा शरीर से अलग हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस ने हमला करने वाले गौरव निवासी ताजगंद को गिरप्तार कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Royal Challengers Bangalore

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!