Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2026 12:44 PM

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज की सेक्टर-19 स्थित कोठी में रविवार को एक ड्रोन गिरा। घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए।
चंडीगढ़ (सुशील): पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के जज की सेक्टर-19 स्थित कोठी में रविवार को एक ड्रोन गिरा। घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। पुलिस डिपार्टमेंट में भी हड़कंप मच गया। पूरे इलाके को सील करके जांच की गई तो पता चला कि ड्रोन पड़ोस में रहने वाले 9 साल के बच्चे का था। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-19 थाना इंचार्ज सरिता राय, बम डिस्पोजल टीम, सी.एफ.एस.एल. टीम, डॉग स्क्वायड और दूसरी पुलिस टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके को अलर्ट कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस ने आसपास के इलाके को घेर लिया। ड्रोन की जांच करने और यह पता लगाने की कोशिश की गई कि उसमें कोई संदिग्ध सामान तो नहीं है। जांच के दौरान पता चला कि पड़ोस में रहने वाला 9 साल का बच्चा रिमोट से ड्रोन उड़ा रहा था। उड़ान के दौरान ड्रोन कंट्रोल से बाहर हो गया और कहीं गिर गया। ड्रोन गिरने के बाद बच्चा रोता हुआ घर के अंदर चला गया, तो बच्चे की मां खुद ड्रोन को ढूंढने निकली, लेकिन उसे ड्रोन नहीं मिला। इसी बीच सिक्योरिटी गार्ड ने जज की कोठी के अंदर ड्रोन गिरता देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जांच पूरी कर ली गई है और मामला सामान्य पाया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here