Hotel में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस की Raid से मची भगदड़, 7 लड़कियां...

Edited By Kamini,Updated: 04 Feb, 2026 11:21 AM

police raid on hotel

एक होटल में देह व्यापार का घिनौना मामला सामने आया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल से 7 लड़कियों को सुरक्षित बचाया, जबकि होटल मैनेजर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

जीरकपुर (धीमन): एक होटल में देह व्यापार का घिनौना मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जीरकपुर-पंचकूला रोड पर मौजूद एक होटल में जीरकपुर पुलिस ने रेड की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने होटल से 7 लड़कियों को सुरक्षित बचाया, जबकि होटल मैनेजर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि होटल मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जानकारी देते हुए ASP जीरकपुर गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इस होटल में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी।

पक्की सूचना मिलने के बाद प्लान बनाकर रेड की गई। तलाशी के दौरान काफी आपत्तिजनक चीजें भी बरामद हुईं, जिसके आधार पर आगे की जांच तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि देह व्यापार के खिलाफ पुलिस की यह पहली कार्रवाई नहीं है। जीरकपुर पुलिस अब तक करीब 65 लड़कियों को देह व्यापार के जाल से बचा चुकी है। लगातार हो रही रेड से इस गैर-कानूनी धंधे से जुड़े लोगों में डर का माहौल है।

2 स्पा सेंटर में भी छापेमारी

ASP ने बताया कि उनकी सख्त कार्रवाई के बाद ज़ीरकपुर में देह व्यापार के धंधे में काफी कमी आई है। होटलों और गेस्ट हाउस पर निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया कि जिस बिल्डिंग में गैर-कानूनी देह व्यापार चल रहा था, उसे सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही होटल से जुड़े कागजात और लेन-देन की जांच की जा रही है ताकि इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों तक भी पहुंचा जा सके। ASP ने साफ कहा कि देह व्यापार जैसे गंभीर मामलों में पॉलिसी पूरी तरह सख्त है और ऐसी जगहों पर आगे भी छापेमारी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने जीरकपुर में VIP रोड पर मौजूद 2 स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की, लेकिन पुलिस की छापेमारी से पहले ही संचालक और दूसरे लोग मौके से चले गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर को भी सील कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!