Edited By Kamini,Updated: 04 Feb, 2026 04:26 PM

सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है।
पंजाब डेस्क : सोशल मीडिया पर नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है। OTT प्लेटफार्म Netflix के चर्चित कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का चौथा सीजन दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है और अब इसके पांचवें सीजन की तैयारी भी जोरों पर है। इसी सिलसिले में आयोजित लॉन्च इवेंट में लंबे समय बाद शो की पूरी टीम एक साथ नजर आई। मंच पर कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, अर्चना पूरन सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया।
इवेंट के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू बेहद उत्साहित दिखाई दिए। उन्होंने शो से जुड़े कलाकारों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि यह टीम लोगों को जो खुशियां बांट रही है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। सिद्धू ने भावुक अंदाज में कहा कि वह उस दिन का इंतजार करेंगे, मैं उस दिन से पहले नहीं मरूंगा, जब तक इस टीम में किसी को पद्मश्री सम्मान मिलेगा, क्योंकि उनका मानना है कि ये कलाकार इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।
सिद्धू ने यह भी कहा कि मुस्कान बांटने में कोई खर्च नहीं होता, लेकिन जो लोग करोड़ों चेहरों पर हंसी लाते हैं, उनकी मेहनत किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है। इस मौके पर उन्होंने कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के पुराने मतभेदों पर भी हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी नोकझोंक हर रिश्ते का हिस्सा होती है, लेकिन अगर टीम एकजुट रहे तो यह शो आने वाले कई दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन करता रह सकता है। पांचवें सीजन को लेकर सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मजाक करते हुए कहा कि अगर मंच और मेहनत की कद्र होती रही, तो यह शो पांच नहीं बल्कि पचास सीजन तक भी चल सकता है। लॉन्च इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे दर्शकों के बीच आने वाले सीजन को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here