सिविल अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे लोग, जानें क्या है मामला

Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2025 01:40 PM

dharna outside civil hospital

भारी संख्या में विभिन्न जत्थेबंदियों के समर्थन के साथ धरना लगा दिया गया है।

मोगा (संदीप शर्मा/गोपी राऊके): स्थानीय मेन बाजार में स्थित जिला स्तरीय सिविल अस्पताल के मेन गेट पर ऑपरेशन के बाद 32 वर्षीय महिला की अचानक हुई मौत पर उनके परिजनों की ओर से भारी संख्या में विभिन्न जत्थेबंदियों के समर्थन के साथ धरना लगा दिया गया है। 

मृतका 32 वर्षीय ज्योति जो दो बच्चों की मां थी उसने हर्निया का ऑपरेशन 2 दिन पहले सिविल अस्पताल में करवाया था। ऑपरेशन के 2 दिन बाद उसका ब्लड प्रेशर अचानक गिरने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजन ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मानिक सिंगल पर गलत इलाज करने का आरोप लगा रहे हैं और मुआवजे के साथ-साथ डॉक्टर को सस्पेंड करने और एक पारिवारिक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग उठा रहे हैं। यह धरना पिछले 4 घंटे से लगातार जारी है। 

वहीं दूसरी तरफ ऑपरेशन करने वाले सर्जन डॉक्टर मानक सिंगला ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उक्त महिला का बढ़िया ऑपरेशन करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उसी दिन उनकी ओर से पांच मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए थे और उक्त महिला की मौत अचानक ही ब्लड प्रेशर कम होने के कारण हुई है जो कि एक कुदरती समस्या संबंधी बताई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!