Ludhiana: बच्चों से मिलने गए पिता पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला, फैली सनसनी

Edited By Kamini,Updated: 14 Feb, 2026 10:41 AM

deadly attack on father who went to meet children

खून के रिश्ते किस कदर सफेद होते जा रहे हैं, इसकी एक रूह कंपा देने वाली घटना लुधियाना में देखने को मिली है। य

लुधियाना (राज): खून के रिश्ते किस कदर सफेद होते जा रहे हैं, इसकी एक रूह कंपा देने वाली घटना लुधियाना में देखने को मिली है। यहां अपने मासूम बच्चों की एक झलक पाने की चाहत में ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति को उसके ही साले ने मौत के घाट उतारने की कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के लिए साले ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

शिकायतकर्ता अमनपाल ने पुलिस बयानों में बताया है कि उसका पत्नी के साथ तलाक हो चुका है। तलाक के बाद पत्नी ने अपने दोनों बच्चों को अपने माता-पिता (नाना-नानी) के पास छोड़ दिया और खुद दूसरी शादी रचाकर अपनी नई दुनिया बसा ली। पिता होने के नाते पीड़ित का दिल अपने बच्चों के लिए तड़प रहा था, जिसके चलते वह 10 फरवरी को अपने ससुराल घर पहुंचा ताकि अपने जिगर के टुकड़ों से मिल सके। जैसे ही वह बच्चों से मिलने घर पहुंचा, उसके साले ने अपने साथियों के साथ उसे घेर लिया। आरोपियों ने रंजिश के चलते तेजधार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई की। शोर मचने पर जब लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी उसे मरण हालत में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित डी.एम.सी. अस्पताल में जेरे इलाज है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी काली, प्रिंस और उनके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर दिया है और आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!