पिटाई के बाद दलित युवक की जान बचाने को डॉक्टरों ने काट दी टांगे, फिर भी हार गया मौत से जंग

Edited By Vatika,Updated: 16 Nov, 2019 12:29 PM

dalit man died in pgi

संगरूर में दिल दहला देने वाली घटना जिसमें एक दलित युवक को 4 लोगों ने इस कदर पीटा था की आज उसकी पी.जी.आई. में मौत हो गई।

संगरूरः संगरूर में दिल दहला देने वाली घटना जिसमें एक दलित युवक को 4 लोगों ने इस कदर पीटा था की आज उसकी पी.जी.आई. में मौत हो गई।

प्लास से युवक की टांगों के साथ की बर्बरता
जानकारी के अनुसार गांव चंगालीवाला  में गत दिवस दिमागी तौर पर परेशान युवक का किसी बात को लेकर 4 युवकों से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद चारों ने उसे 3 घंटे तक बांधकर रॉड व डंडों से पीटा था। इतना ही नहीं आरोपियों ने प्लास से युवक की टांगों का मांस भी नोच डाला था और तो और पानी मांगने पर उसे पेशाब भी पिलाया गया था।

चोरी आरोपी 4 दिन के रिमांड पर 
मौके पर पहुंचे युवक के करीबी ने उसे पी.जी.आई. रोहतक में लाया था, जहां डॉक्‍टरों को उसकी दोनों टांगें काटनी पड़ी। फिर भी डॉक्टर उसकी जान नहीं नहीं बचा पाए। वहीं इस मामले में गिफ्तार चार आरोपी 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!