डी मार्ट व ढिल्लों ग्रुप ने मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में दिए 5.05 करोड़ रुपए

Edited By Mohit,Updated: 03 Apr, 2020 04:36 PM

d mart and dhillon group gave rs 5 05 crore to cm kovid relief fund

पंजाब के डी-मार्ट और ढिल्लों ग्रुप ने मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में 5.05 करोड़ रुपए दान किए हैं।

चंडीगढ़ः पंजाब के डी-मार्ट और ढिल्लों ग्रुप ने मुख्यमंत्री कोविड राहत कोष में 5.05 करोड़ रुपए दान किए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, करन ढिल्लों और कंवर ढिल्लों ने आज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को मिलकर चैक भेंट किया। प्रदेश सरकार की ओर से इस राहत कोष को स्थापित करने का ऐलान ने 24 मार्च को किया गया था ताकि इस कोष में आने वाली राशि जरूरतमंदों, गरीबों की मदद के लिए इस्तेमाल की जा सके। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों, कॉरपोरेटों को खुले दिल से दान करने की अपील की थी। 

PunjabKesari

कैप्टन ने कहा कि ढिल्लों ने सच्चे पंजाबी होने का धर्म निभाते हुए पूरी पंजाबियत की मदद के लिए योगदान दिया है। संकट की घड़ी में हम सभी को मिलकर इसका सामना करना चाहिए और जरूरतमंदों, गरीबों के साथ इस जंग में आगे आकर काम कर रहे व्यक्तियों की मदद और राहत के लिए काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढिल्लों ने हमेशा ही पंजाब के हितों के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। आतंकवाद के समय जब पंजाब में निवेश और उद्योग घट गए थे तो ढिल्लों ग्रुप ने संगरूर में पैपसीको स्थापित करके बड़ा योगदान दिया था जो आज भी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मुहैया करवा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल घड़ी में हर संभव प्रयास कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!