अब चंडीगढ़ से दिल्ली तक दौड़ेंगी CTU की वोल्वो बसें, यात्री दें ध्यान

Edited By Kalash,Updated: 20 May, 2025 06:46 PM

ctu volvo buses chandigarh to delhi

अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) पहली बार प्रीमियम वोल्वो बसें चलाने की योजना बना रहा है

चंडीगढ़ (प्रीकक्षित): अब चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सी.टी.यू.) पहली बार प्रीमियम वोल्वो बसें चलाने की योजना बना रहा है, जिन्हें खासतौर पर दिल्ली रूट पर लॉन्च किया जाएगा। चर्चा है कि शुरुआत में यह चंडीगढ़ से दिल्ली आई.एस.बी.टी. और हवाई अड्डे के रूट के लिए प्रीमियम वोल्वो बसों की शुरूआत हो सकती है। फिलहाल सी.टी.यू. सिर्फ आम ए.सी. बसें चला रहा है पर अगले एक-दो महीने में वोल्वो बसें भी सड़कों पर दौड़ती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज की 40 वोल्वो बसों को रूट से हटाए जाने के बाद अब सी.टी.यू. ने उनकी जगह नई बसें लाने की तैयारी शुरू कर दी है। 

दिल्ली रूट पर बढ़ रही लग्जरी बसों की मांग

दरअसल, कुछ महीने पहले तक हरियाणा के पास सबसे ज्यादा करीब 40 बसें थीं, जो चंडीगढ़ से दिल्ली समेत अन्य रूटों पर चलती थीं, लेकिन दिल्ली में बी.ई. एस-4 बसों का प्रवेश बंद होने से हरियाणा रोडवेज की बसें दिल्ली नहीं जा रही हैं। वर्तमान में हिमाचल व पंजाब से मात्र एक या दो वोल्वो बसें ही दिल्ली के लिए चल रही हैं, जबकि इस रूट पर लग्जरी बसों की मांग काफी अधिक है। सी.टी.यू. इस अंतर को भरने के लिए अब वोल्वो बसें खुद चलाने की योजना बना रहा है। इसको लेकर सचिव स्तर पर काफी चर्चा हुई है और इसके लिए योजना तैयार करने को भी कहा गया है।    

किलोमीटर स्कीम के तहत चलेंगी बसें

सी.टी.यू. के अधिकारी ने बताया कि वोल्वो बसें चंडीगढ़ में किलोमीटर स्कीम के आधार पर चलाई जाएंगी। इसले लिए ऑपरेटर के साथ सी.टी.एम.ओ. यू. करेगा, जिसके बाद ऑपरेटर बसों, ड्राइवरों और कंडक्टर के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगा। रेट भी सी.टी.यू. ही तय करेगा। अधिकारी ने बताया कि किसी भी रोडवेज के लिए वोल्वो बसों का रखरखाव बहुत महंगा होता है। इन बसों के स्पेयर पार्ट्स बहुत महंगे हैं और तकनीक भी बहुत जटिल है।

निजी ऑपरेटरों की चुनौती पर सी.टी.यू. की तैयारी पूरी

प्रारंभिक योजना के तहत सी.टी.यू. दिल्ली कश्मीरी गेट और आई.जी.आई. हवाई अड्डे तक वोल्वो बसें चलाएगा। फिलहाल सी.टी.यू. के पास कोई ऐसी लक्जरी सेवा नहीं है। यात्रियों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए निजी ऑपरेटरों ने भी इस मार्ग पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की मांग काफी अधिक है विशेषकर हवाई अड्डे के टर्मिनलों से सीधी कनेक्टिविटी की। सस्ता विकल्प होने के कारण  टी. यू. एच. भी ए.सी. बसें तो चला रहा है पर प्रीमियम यात्रियों को आकर्षित करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में अब सीधे हवाई अड्डे तक लक्जरी सेवा शुरू करके इस बाजार पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!