अमृतसर में कोरोना से 5 लोगों की गई जान, 139 नए संक्रमित मामले

Edited By Mohit,Updated: 26 Sep, 2020 05:14 PM

coronavirus 139 positive case 5 deaths

आज अमृतसर जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 139 लोगों.............

अमृतसर (दलजीत शर्मा): राज्य में कोरोना का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा। इस महामारी से मरने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं रोजाना पॉजिटिव मामले मिलने से प्रशासन और लोगों में सहम का माहौल बरकरार है। आज अमृतसर जिले में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 139 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। 

आज आए 139 नए केसों के साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 9377 हो गई है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा 352 तक पहुंच चुका है। इसके अलावा जिले में अब तक 7540 लोग कोरोना को मात देकर घरों को लौट चुके हैं। जिले में आज मरने वालों की पहचान सतिंदरजीत सिंह, सानिया, गुरिंदर कौर, गौरव बाहरी, किशन चंद के रूप में हुई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!