Edited By Kamini,Updated: 07 Aug, 2025 07:27 PM

पंजाब सरकार ने स्थिति को देखते हुए जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं और उनके फोन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
पंजाब डेस्क : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद पौंग बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज अतिरिक्त पानी छोड़ा गया, जिसके चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। पंजाब में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पंजाब सरकार ने पहले ही जिलों के उपायुक्तों को अलर्ट जारी कर दिया है। पंजाब सरकार ने स्थिति को देखते हुए जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं और उनके फोन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
ये जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाए गए हैं :
- रोपड़- 01881-221157
- पठानकोट-01862-346944
- गुरदासपुर-01874-266376, 18001801852
- अमृतसर-01832-229125
- तरनतारन- 01852-224107
- होशियारपुर- 01882-220412
- लुधियाना- 0161-2520232
- जालंधर- 0181-2224417, 94176-57802
- एस.बी.एस. नगर- 01823-220645
- मानसा- 01652-229082
- संगरूर-01672-234196
- श्री मुकतसर साहिब- 01633-260341
- फरीदकोट- 01639-250338
- फाजिल्का- 01638-262153 और 01638-260555
- फ़िरोजपुर- 01632-245366
- बरनाला- 01679-233031
- बठिंडा- 0164-2862100 और 0164-2862101
- कपूरथला- 01822-231990
- फतेहगढ़ साहिब- 01763-232838
- मोगा-01636-235206
- मलेरकोटला-01675-252003
- पटियाला-0175-2350550 और 0175-2358550
- मोहाली-0172-2219506
गौरतलब है कि आज सुबह पौंग डैम पावर हाउस के टर्बाइनों और पौंग भंडार के स्पिलवे गेटों से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि पारंपरिक प्रोटोकॉल के अनुसार चरणबद्ध तरीके से पानी छोड़ा जाएगा। हिमाचल प्रदेश के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें स्थिति से निपटने के लिए सभी एहतियाती और प्रारंभिक उपाय करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने लोगों को नदियों, सहायक नदियों और नहरों के किनारों से दूर रहने की सलाह दी है क्योंकि पौंग बांध से पानी छोड़े जाने के बाद ये उफान पर आ सकती हैं। बांध से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य आपदा प्रतिक्रिया बलों और अन्य सरकारी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here