करप्शन के खिलाफ विजीलैंस Action, हवलदार रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jun, 2024 06:38 PM

constable arrested red handed while taking bribe

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान शुक्रवार को एस.बी.एस.नगर के थाना बंगा सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल (हवलदार) अवतार सिंह को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़ :  पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान दौरान शुक्रवार को एस.बी.एस.नगर के थाना बंगा सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात हेड कांस्टेबल (हवलदार) अवतार सिंह को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को बंगा शहर निवासी रेखा देवी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता महिला ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क करके बताया है कि उसके बेटे के खिलाफ बंगा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और उक्त पुलिसकर्मी ने अदालत में चालान पेश करते समय उसके बेटे का पक्ष लिया और उसे मामले में बरी कराने के बदले में 10,000 रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी पहले ही उससे किश्तों में 5500 रुपए रिश्वत ले चुका है। प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए उक्त आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजीलैंस  ब्यूरो के जालंधर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की कार्यवाही जारी है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!