Edited By Sunita sarangal,Updated: 20 Jan, 2022 04:55 PM
पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं उसे देखकर यह बात तो साफ हो गई........
लुधियाना(हितेश): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जो होर्डिंग लगाए जा रहे हैं उसे देखकर यह बात तो साफ हो गई है कि पार्टी सिर्फ मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को हाईलाइट करके प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू को नाराज करने का रिस्क नहीं ले सकती और सुनील जाखड़ के जरिए हिन्दू वोट बैंक को साथ जोड़कर रखना चाहती है लेकिन यह बात समझ से परे है कि इन होर्डिंगो में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा मनमोहन सिंह को जगह क्यों नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे आप का CM फेस भगवंत मान
इसी तरह पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज हरीश चौधरी की फोटो भी नजर नहीं आ रही है जबकि इससे पहले कांग्रेस के चुनाव प्रचार के दौरान गांधी परिवार व मनमोहन सिंह के नाम का सहारा लिया जाता रहा है और पंजाब इंचार्ज को भी प्रमुखता दी जाती है हालांकि कांग्रेस के उम्मीदवारों या अन्य नेताओं द्वारा अपने होर्डिंग्स में उक्त सभी नेताओं को जगह दी जा रही है जिसके मुकाबले प्रदेश की कैंपेन के पैटर्न पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनावों दौरान CM चेहरे के ऐलान पर जानें क्या बोले कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी
भाजपा व आप के होर्डिंग में मोदी व केजरीवाल पर है फोकस
दूसरी तरफ भाजपा द्वारा जो होर्डिंग लगाए गए हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोकस किया गया है। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत, मीनाक्षी लेखी, पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, सिख चेहरे के रूप में हरदीप पूरी की फोटो लगाई गई है। इसी तरह आम आदमी पार्टी द्वारा पहले ही दिन से सिर्फ अरविंद केजरीवाल को हाईलाइट किया जा रहा है और भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने के बाद उनकी फोटो भी होर्डिंग्स में शामिल की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here