कांग्रेस का नकली चेयरमैन बनकर लोगों को गुमराह करने वाला गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 10 Sep, 2019 09:02 PM

congress fake chairman arrested

खुद को कांग्रेस कमेटी का चेयरमैन बता लोगों को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस थाना रामपुरा सिटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

रामपुरा फूल (रजनीश): खुद को कांग्रेस कमेटी का चेयरमैन बता लोगों को गुमराह करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस थाना रामपुरा सिटी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा स्थानीय गांधी नगर निवासी एक महिला की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उससे कई प्रकार के खुलासे होने की संभावना है।

पुलिस को दी शिकायत में स्थानीय गांधी नगर निवासी बलजिंद्र कौर ने बताया कि उसके भाई राजा सिंह निवासी गांव बुरज सेमा का एक घर स्थानीय गांधी नगर में उनके घर के पीछे है, जिसे उसने एक महिला को किराए पर दे रखा है। उक्त महिला के पास गत करीब 15 दिन से राजिंद्र सिंह निवासी गांव शेरों का आना-जाना है।

शिकायतकर्त्ता ने बताया कि राजिंद्र सिंह खुद को कांग्रेस कमेटी का चेयरमैन बता लोगों को गुमराह कर रहा है तथा लोगों को अपना एक कार्ड दिखा उनके काम करवाने की बात कहता है। वह बताता था कि वह कैबिनेट मंत्री विजयइंद्र सिंगला का करीबी है व लोगों के कई काम करवा सकता है। उसके मोटरसाइकिल पर गिल चेयरमैन लिखा हुआ है। बलजिंद्र कौर की शिकायत पर पुलिस थाना रामपुरा में राजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!