चुघ के प्रयास से कलर्स चैनल ने मानीं 11 शर्तें, किया समझौता

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Oct, 2019 09:39 AM

colors channel agreed to 11 terms compromise

प्रकटोत्सव पर चैनल दिखाएगा भगवान वाल्मीकि पर मैगा शो : तरुण चुघ

अमृतसर(कमल): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ के प्रयासों से कलर्स चैनल के अफसरों और वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कलर्स टी.वी. पर दिखाए जा रहे श्री राम सिया के लव-कुश सीरियल में आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने समेत प्रकटोत्सव पर भगवान वाल्मीकि जी पर मैगा शो दिखाने की सहमति के साथ ही चैनल ने वाल्मीकि समुदाय की 11 शर्तों को मानकर सीरियल दिखाने को मंजूरी दे दी। 

चुघ ने बताया कि सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस के बाद चैनल की ओर से धारावाहिक निर्माता के प्रतिनिधियों व वाल्मीकि समाज की 11 मांगों पर आम सहमति बनी है। बैठक में चैनल से के. क्षिप्रा जटाना, अंकित सिंह, मनोज चैहान और वाल्मीकि तीर्थ एक्शन कमेटी से कुमार दर्शन, शशि गिल, नरेन्द्र गोल्डी, दीपक तेलु जालंधर आदि उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!