दिसंबर के अंत तक पंजाब में जारी रहेगी शीतलहर,अब तक ठंड से 5 की मौत

Edited By swetha,Updated: 25 Dec, 2019 12:36 PM

cold wave to continue in punjab till end of december

पंजाब में शीतलहर ने लोगों का ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब में शीतलहर ने लोगों का ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। तापमान में लगातार आ रही गिरावट से यह आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ठंड के कारण अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में लुधियाना के चार व तरनतारन का एक व्यक्ति शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस माह के अंत तक शीतलहर जारी रहेगी

चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय का पूर्वानुमान है कि 29 दिसंबर तक शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। 30 दिसंबर के बाद शीतलहर थोड़ी कम होगी। मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह से राज्‍य के अधिकतर स्‍थानों पर धूप न निकलने के कारण तापमान सामान्य से बेहद कम रहा।

लुधियाना में तो अधिकतम तापमान दूसरी बार लुढ़क कर 10.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।  पी.एयू. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 1973 के बाद पहली बार 24 दिसंबर को अधिकतम तापमान में इतनी अधिक गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अमृतसर में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!