VIP कल्चर पर CM मान ने चलाई कैंची, जारी किए यह आदेश

Edited By Kalash,Updated: 28 Nov, 2022 04:15 PM

cm order on vip culture

पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने वी.आई.पी. कल्चर को रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है

चंडीगढ़ : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान ने वी.आई.पी. कल्चर को रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। वी.आई.पी. कल्चर पर कैंची चलाते हुए सी.एम. मान ने मंत्रियों-विधायकों और अफसरों को पांच सितारा होटल की जगह सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकने के लिए कहा है। 

सी.एम. मान ने कहा कि सर्किट हाउस व सरकारी गेस्ट हाऊस होने के बावजूद भी मंत्री होटल में रुकते हैं और इससे सरकारी खजाने पर बोझ पड़ता है। इसके चलते सी.एम. मान ने आदेश जारी किए हैं कि अब कोई भी मंत्री फील्ड विजिट में जाता है तो उसे होटल की जगह सर्किट हाऊस या सरकारी गेस्ट हाऊस में रुकना होगा। सरकार द्वारा गेस्ट हाउस व सर्किट हाउस का रिकार्ड इकट्‌ठा किया जा रहा है और इनकी मुरम्मत करने के भी आदेश दिए हैं। 

इसके साथ ही सरकार आम जनता के लिए सरकारी गेस्ट हाउस खोलने की प्लानिंग कर रही हैं। अगर सरकार यह फैसला लेती है तो आम जनता भी सरकारी गेस्ट हाउस कमरे बुक करवा सकती है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!