Edited By Urmila,Updated: 10 May, 2024 04:02 PM
दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है।
पंजाब डेस्क: दिल्ली सी.एम. अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट किया है। सी.एम. भगवंत मान ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय का धन्यवाद करते हैं। अब हम लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को और शिद्दत के साथ लड़ेंगे... अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है... और अब इस को और तेजी के साथ आगे लेकर बढ़ेंगे...
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। 21 मार्च को ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद केजरीवाल वर्तमान में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह आज जेल से बाहर आ सकते हैं और उन्हें 2 जून तक जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए कहा गया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल द्वारा दायर अंतरिम जमानत याचिका पर संक्षिप्त सुनवाई के बाद फैसला सुनाया गया है। केजरीवाल द्वारा दायर याचिका में दिल्ली शराब नीति मामले में उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद चल रहे लोकसभा चुनावों के प्रचार में उनकी भागीदारी को सक्षम करने के लिए अंतरिम जमानत के अनुरोध को चुनौती दी गई थी। इसके बाद पीठ ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here