अरविंद केजरीवाल को जेल में रखकर AAP को दबाया नहीं जा सकता: भगवंत मान

Edited By Radhika Salwan,Updated: 18 May, 2024 01:25 PM

aap cannot be suppressed by keeping arvind kejriwal in jail bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टांडा में पार्टी प्रत्याशी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के पक्ष में आयोजित रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगत सिंह की सोच और क्रांति से जन्मी पार्टी को दबाया नहीं जा सकता।

टांडा उड़मुड़ - केंद्र सरकार के आदेश पर ई. डी. की तरफ से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर सोचा कि आम आदमी पार्टी का सफाया हो जाएगा, लेकिन भगत सिंह की सोच और क्रांति से जन्मी पार्टी को दबाया नहीं जा सकता। यह विचार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने टांडा में पार्टी प्रत्याशी डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के पक्ष में आयोजित रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए किया गया। इस अवसर पर डॉ. चब्बेवाल, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, हलका विधायक उरमुर जसवीर सिंह राजा, विधायक करमबीर सिंह घुम्मन, विधायक डॉ. रवजोत सिंह और चेयरमैन हरमीत औलख भी उनके साथ थे।

बता दें कि बाबा बूटा भगत मंदिर से सरकारी अस्पताल चौक तक इस रोड शो के दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का जोरदार स्वागत किया। इस समय के दौरान सी. एम मान ने कहा कि उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल में करीब 43 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी सुधारों के साथ-साथ मुफ्त बिजली का अपना वादा भी पूरा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता अन्य पार्टियों को नकार कर आम आदमी पार्टी के विकास मिशन का हिस्सा बनेगी। केशव सैनी, राजिंदर मार्शल, सुखविंदर अरोड़ा, कुलविंदर बब्बल, जसवन्त बिट्टू, गुरदीप हैप्पी, लखविंदर सिंह सेठी, संदीप सैनी होशियारपुर सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!