दुल्हन को गोली मारने के मामले में CM Mann ने जताया दुख,  ट्वीट कर पंजाब वासियों से कही ये बात

Edited By Kamini,Updated: 11 Nov, 2024 06:32 PM

cm mann expressed grief over the incident of shooting the bride

पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना घटी, जब खाई फेमे की गांव के एक महल में शादी की विदाई समय दुल्हन के गोली लग गई।

पंजाब डेस्क : पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना घटी, जब खाई फेमे की गांव के एक महल में शादी की विदाई समय दुल्हन के गोली लग गई। इस दौरान गोली दुल्हन के माथे पर लगी। इसके बाद दुल्हन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इस घटना को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) ने ट्वीट (X) पर पोस्ट कर दुख जताया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ''आज फिरोजपुर से एक नवविवाहित लड़की के गोली लगने से घायल होने की घटना सामने आई है। यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि पंजाबियों किस रास्ते पर चल पड़े हैं।'

उन्होंने आगे लिखा, ''पंजाब वासियों खुशियां दूसरे तरीके से भी मनाई जा सकती हैं। वैसे भी शादी-ब्याह के मौके पर हथियार चलाना मना है, लेकिन इसके बावजूद हम कई घटनाओं को नजरअंदाज कर अपना ही खून बहा रहे हैं। सोचिए और समझिए कि जिस घर के आंगन में शगुन के गाने बज रहे थे, वहां कुछ ही पल में रोने की आवाज आने लगी। मैं प्रार्थना करता हूं कि लड़की की जान बच जाए।”

बता दें कि फिरोजपुर के खाई फेम की स्थित पैलेस में शादी के बाद जब लड़की की विदाई होने लगी तभी किसी ने गोली चला दी, जो दुल्हन के माथे में लगी। दुल्हन को गंभीर हालत में फिरोजपुर शहर के अनिल बागी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है ये गोली लड़की के भाई ने ही चलाई। पुलिस ने लड़की भाई और पैलेस के मालिक पर मामला दर्ज कर लिया है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!