Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2025 06:47 PM

भगवंत मान ने अमेरिका से निकाले गए युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया।
लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज लुधियाना के गांव घुंगराली में 38वें खेल महोत्सव के आयोजन के लिए पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उन्होंने लुधियाना वासियों को 8.25 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। अपने संबोधन में भगवंत मान ने अमेरिका से निकाले गए युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा विदेश जाने का लालच छोड़ दें, पंजाब में ही बहुत कुछ है और यहीं रहकर मेहनत करें।
उन्होंने कहा कि अमेरिका से आज 112 भारतीय आ रहे हैं, जिनमें से 31 पंजाब से संबंधित हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार अब बिना भेदभाव के युवाओं को नौकरियां मुहैया करवा रही है। तीन वर्षों में सरकार ने 50,000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में हजारों की संख्या में लड़के-लड़कियों को नौकरियां दी जाएंगी। पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां लड़कियां भी फायर ब्रिगेड में काम करेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here